नगर में आचार्य विशुद्ध सागर जी सानिध्य में 166 वां पंचकल्याण महोत्सव होगा। यह गुनौर के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। गुनौर से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…
गुनौर। नगर में आचार्य विशुद्ध सागर जी सानिध्य में 166 वां पंचकल्याण महोत्सव होगा।
यह गुनौर के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। इस भव्य धार्मिक आयोजन का मंगल सान्निध्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं आचार्य श्री विशद सागर जी का प्राप्त होगा। पंचकल्याण महोत्सव जैन धर्म का अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक पर्व है, जिसमें भगवान के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणकों का विधिवत् एवं भव्य विधान किया जाता है। 166वां यह महोत्सव आचार्यद्वय के दिव्य मार्गदर्शन में होकर समाज के लिए ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी क्षण बनेगा।
नगर में इस आयोजन को लेकर अपार श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है। भव्य कलश यात्रा, शोभायात्रा, अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जिससे गुनौर नगर धर्ममय वातावरण से आलोकित होगा। समस्त जैन समाज इस पुण्य अवसर को ऐतिहासिक और यादगार बनाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग कर रहा है। यह पंचकल्याण महोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्म जागरण, संस्कार निर्माण और समाज एकता का दिव्य संगम सिद्ध होगा।









Add Comment