बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर ने रविवारीय श्रंखला में 140 वां अभिषेक पूजन रविवार को श्री आदिनाथ जिनालय दिगंबर जैन क्षेत्र गोम्मटगिरी में किया। यहां पर विराजमान 300 से अधिक मुनि महाराज के दर्शन करने का पुण्य सभी को प्राप्त हुआ। गोम्मटगिरी में मंडल के कुछ साथियों द्वारा चौके लगाए। इसमें मुनि महाराज और आर्यिका माताजी को विधिवत आहार करवाया। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन की यह खबर…
इंदौर। बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर ने रविवारीय श्रंखला में 140 वां अभिषेक पूजन रविवार को श्री आदिनाथ जिनालय दिगंबर जैन क्षेत्र गोम्मटगिरी में किया। यहां पर विराजमान 300 से अधिक मुनि महाराज के दर्शन करने का पुण्य सभी को प्राप्त हुआ। गोम्मटगिरी में मंडल के कुछ साथियों द्वारा चौके लगाए गए थे। इसमें बहुत से मुनि महाराज और आर्यिका माता जी को नवधा भक्ति, विधि पूर्वक पड़गाहन कर निर्विघ्न आहार कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गोम्मटगिरी पर पड़गाहन का सुंदर, मनोरम, अनुपम दृश्य देखते ही बन रहा था। बाहुबली अभिषेक मंडल के बहुत से सदस्य सपरिवार सहयोग के लिए चौके में उपस्थित रहे। इसमें कमल सेठी, मयंक जैन बज, जिनेंद्र जैन, अमित सेठी, राजीव जैन सोंरया, नरेंद्र जैन, विनीत जैन, प्रियंक जैन कासलीवाल, मनोज जैन, राहुल जैन, अंशुल जैन, आशीष जैन, नामित जैन सोगानी, विपुल जैन, सौरभ जैन, संजीव सेठ, राजीव सेठ सभी साथी सपरिवार गोम्मटगिरी पर सहयोग के लिए मौजूद रहे। और भी बहुत से मंडल के सदस्य गोम्मटगिरी पर सहयोग के लिए उपस्थित थे। सभी महाराज जी और माता जी के निर्विघ्न आहार करवाने के बाद सभी सदस्यों का भोजन चौकों पर ही हुआ। बाहुबली अभिषेक मंडल की ओर से सभी के सहयोग के लिए आभार जताया गया।














Add Comment