दिगंबर जैन परवार सभा के द्वारा समाज के जिन छात्र छात्राओं ने अपनी कक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त की हो एवं शासकीय सेवाओं में वर्ष 2023-24 में उच्च पदों पर नियुक्ति हुई हो, ऐसी गौरवशाली प्रतिभाओं का 13 वां सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दलाल बाग में रविवार, 1 सितंबर 2024, दोपहर 1:00 से किया जा रहा है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन परवार सभा के द्वारा समाज के जिन छात्र छात्राओं ने अपनी कक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त की हो एवं शासकीय सेवाओं में वर्ष 2023-24 में उच्च पदों पर नियुक्ति हुई हो, ऐसी गौरवशाली प्रतिभाओं का 13 वां सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दलाल बाग में रविवार, 1 सितंबर 2024, दोपहर 1:00 से किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में होगा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गौतम जैन एवं परवार सभा के महामंत्री सतीश जैन ने बताया कि पात्रता इस प्रकार रहेगी
1- कक्षा 5 से आठवीं 85% या ए प्लस ग्रेड
2 – 9 वीं से 11वीं तक 80% या अधिक
3 – बी ई / एमबीबीएस / एमडी /बीएचएमएस / एम एस और इसके समकक्ष 75% या अधिक
4 -सी ए / सी एस / पी एच डी फाइनल की डिग्री
5 – 2023 – 24 में शासकीय सेवाओं में उच्च पदों पर नियुक्ति
6 – अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राजकीय या कोई भी खेल प्रतियोगिता में वर्ष 23-24 में प्रथम, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त सर्टिफिकेट।
सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन नेता जी ने बताया कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल अनिल जैन ‘ जैनको ‘ एवं अशोक कुमार जी जैन सनाई वाले परिवार द्वारा प्रदत्त किया जाएगा। अन्य कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को 11 सिल्वर मेडल श्री वीरेंद्र कुमार जी सूत वाला परिवार, राजेश जैन लारेल परिवार, योगेश बांझल परिवार, अभय जैन (एडवोकेट) परिवार, संतोष – मीना जैन सर परिवार, डॉक्टर सुश्री साधना नानक चंद बांझल परिवार, अनिल – मीना रावत परिवार, मनोज सिंघई परिवार, निर्मल – शांता जी जैन परिवार , आदेश जी जैन (आबकारी अधिकारी) परिवार, स्वर्गीय डॉक्टर प्रेमचंद – विमला बाई जैन परिवार के द्वारा एवं दो नगद पुरस्कार शरद – सीमा जी रावत परिवार एवं अरुण जैन मऊरानीपुर वाला परिवार द्वारा प्रदत किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकर लालवानी, सांसद इंदौर कैलाश विजयवर्गीय नगरीय विकास मंत्री, मध्य प्रदेश शासन, होंगे। विशेष अतिथि प्रीति जैन, संभागीय अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल म प्र, प्रोफेसर रजनीश जैन, पूर्व सेक्रेटरी यूजीसी, राजेश उदावत, एमआईसी मेंबर, राजीव जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 50, राकेश जैन पार्षद वार्ड क्रमांक 85 होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल जैन ‘ जैनको ‘ करेंगे। स्वागत अध्यक्ष विनय चौधरी, अशोक जैन, सरदार मल जैन होंगे। दीप प्रज्वलन कर्ता राकेश जैन सिंघई ‘चेतक ‘ परिवार होंगे।













Add Comment