समाचार

बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान : अभिषेक के बाद चढ़ाए गए 132 अर्घ्य


श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के पांचवे दिन 132 अर्घ्य समर्पित किए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के पांचवे दिन अभिषेक शांतिधारा बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के सानिध्य में हो रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान अभिषेक शांतिधारा विशाल जैन एवं सुनील जैन के द्वारा की गई और इस दिन 132 अर्घ्य समर्पित किए गए।

आज का विधान पाप निरोधक विधान कहा जाता है। विधान में शुक्र इंद्र बनने का सौभाग्य मुकेश रपरिया एवं मनीषा रपरिया को प्राप्त हुआ है। यह विधान प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के निर्देशन में किया जा रहा है। संगीत से स्वरों को शशि पाटनी एंड पार्टी द्वारा पिरोया जा रहा है। शाम को राजुल महिला मंडल द्वारा भव्य भक्ति के साथ आरती के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।

मुख्य रूप से मुकेश रपरिया,राजकुमार जैन गुड्डू,राजू गोधा,संजू गोधा,श्याम बाबू जैन,अशोक बाबू जैन,नवीन जैन,विमल जैन,शशि पाटनी, वंदना जैन,अंकिता जैन,जीवन जैन,अमित जैन,पियूष जैन और मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवम समकित जैन मोजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page