समाचार

121 श्रद्धालु भक्तजन जैन धर्म के सम्मेदशिखर पारसनाथ पर्वत कीतीर्थ यात्रा पर निकले: जैन धर्म का झंडा दिखाकर यात्रियों को किया रवाना


झुमरीतलैया जैन मोहल्ला चांडक काम्प्लेक्स श्री दिगम्बर जैन समाज के 121 श्रद्धालु भक्तजन जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ सम्मेदशिखर पारसनाथ पर्वत की वंदना के लिए तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। जिन्हें पार्षद सहित समाज बंधुओं ने मंगल कामना के साथ रवाना किया। ये यात्री 27 किमी की पहाड़ी पर चढ़ाई शुरू करेंगे। पढ़िए झुमरी तलैया से यह खबर…


झुमरीतलैया। झुमरीतलैया जैन मोहल्ला चांडक काम्प्लेक्स श्री दिगम्बर जैन समाज के 121 श्रद्धालु भक्तजन जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ सम्मेदशिखर पारसनाथ पर्वत की वंदना के लिए तीर्थ यात्रा पर निकले। श्रद्धालु भक्त जनों को पार्षद पिंकी जैन और समाज के पदाधिकारी ने जैन धर्म का झंडा दिखाकर रवाना किया।

इन्होंने की यात्रा की सराहना

समाज के मंत्री नरेंद्र झांझरी, सहमंत्री राज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला, पूर्व मंत्री ललित सेठी, समाजसेवी सुरेश झांझरी, पार्षद पिंकी जैन ने इस धार्मिक यात्रा के पुण्यार्जक परिवार कैलाशचंद गुनमाला, अनिल शोभा, रौनक आशिका, चिराग चहक कासलीवाल परिवार की सराहना की और कहा कि मुक्त हस्त से दान और धर्म को बढ़ावा देकर ही संस्कृति की रक्षा की जा सकती है।

27 किमी की चढ़ाई होगी रात 2 बजे शुरू

पिंकी जैन ने कहा कि युवाओं के कंधे पर ही धर्म और संस्कृति टिकी हुई है। तीर्थ क्षेत्र धर्म क्षेत्र की यात्रा अच्छे संस्कारों से ही प्राप्त होता है। जैन समाज के 121 श्रद्धालु भक्तजन 27 किमी पर्वत की पैदल यात्रा रात्रि में 2 बजे प्रारंभ करेंगे। महिलाएं केसरिया वस्त्र और पुरुष श्वेत वस्त्र में हाथों में टॉर्च, लाठी, पूजन-सामग्री लेकर जैन धर्म के जयकारों के साथ 27 किमी पहाड़ की चढ़ाई को पूरा करेंगे।

 मुनि श्री भक्तजनों के साथ होंगे

परम पूज्य तपस्वी जैन संत मुनि श्री 108 सुयशसागर जी महाराज सम्मेद शिखर में भक्त जनों के साथ पैदल पहाड़ की परिक्रमा यात्रा करेंगे। उनके आशीर्वाद से यह कठिन यात्रा मंगल और सुगम यात्रा बन जाएगी।

महा वंदना ग्रुप करेगा यात्रा को सफल

महावंदना ग्रुप झुमरी तलैया में मुख्य रूप से लोकेश पाटोदी, सुमित सेठी, रौनक कासलीवाल, राजीव छाबड़ा, मनीष गंगवाल, इशान सेठी अमित सेठी, अमित गंगवाल, प्रशम सेठी, आनंद पांड्या, ईशान कासलीवाल, ऋषभ काला, अक्षय गंगवाल, कुणाल ठोलिया संजय ठोलिया अक्षय सेठी, अंकित ठोलिया आयुष जैन, पंडित अभिषेक जैन, आशिका कासलीवाल, नेहा गंगवाल , करिश्मा छाबड़ा, प्रिया छाबड़ा, प्रिया पांड्या, सोना गंगवाल यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

 इन्होंने की मंगल कामना

सभी की सकुशल यात्रा के लिए समाज के पदाधिकारी एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा,नवीन जैन ने मंगल कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page