समाचार

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना : श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टूडेंट्स ने लिया था भाग 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के 120 श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के दर्शनार्थ शुक्रवार सुबह कैंपस से अयोध्या रवाना हुए। ये सभी श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में शामिल रहे। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के 120 श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के दर्शनार्थ शुक्रवार सुबह कैंपस से अयोध्या रवाना हुए। ये सभी श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में शामिल रहे थे। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने संकल्प लिया था कि महामंडल विधान में शामिल होने वाले इन स्टूडेंट्स को माताजी के मंगल आशीर्वाद के लिए अयोध्या भेजेंगे। उल्लेखनीय है कि अयोध्या श्री आदिनाथ भगवान, श्री अजीतनाथ भगवान, श्री अभिनंदन नाथ भगवान, श्री सुमतिनाथ भगवान, श्री अनंतनाथ भगवान की जन्म स्थली भी है। यह दल इन पांचों तीर्थंकरों की जन्मस्थली का दर्शन भी करेगा। साथ ही यह दल सरयू तट पर आरती में भी शामिल होगा। इन श्रावक-श्राविकाओं के अलावा अयोध्या जाने वालों में टिमिट के निदेशक प्रो. विपिन जैन, प्रो. आरके जैन, डॉ. शैफाली जैन, अहिंसा जैन, डॉ. अर्चना जैन आदि भी शामिल हैं। ये 120 स्टूडेंट्स एक दर्जन से अधिक कोर्सेंज़ के हैं।

पांचों तीर्थंकरों की जन्मस्थली के दर्शन करेंगे

टिमिट के निदेशक प्रो. विपिन जैन ने बताया कि अयोध्या पहुंचकर श्रावक-श्राविकाओं के साथ फैकल्टीज़ और स्टाफ का यह दल सर्वप्रथम गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी को श्रीफल भेंट करके मंगल आशीर्वाद लेगा। इसके बाद वे पांचों तीर्थंकरों की जन्मस्थली के साथ श्रीराम लला के दर्शन भी करेंगे। ये श्रावक-श्राविकाएं बीसीए, बीटेक, बीबीए, बीलिब, एमबीए, एमबीए कॉर्पोंरेट, बीटेक एआई, बीपीटी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस, बीएफए, ऑप्टोमेट्री, बीकॉम, बीबीए आईबी के छात्र हैं। इस दल में चिराग जैन, सर्वज्ञ चौधरी, प्रयास झांझरी, पारस जैन, निकिता जैन, आदित्य जैन, श्रीश जैन, आराध्य जैन, धार्मिक जैन, आरजू जैन, वैभव जैन भी शामिल हैं। यह दल रविवार की रात को टीएमयू कैंपस लौट आएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page