शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शीतलहर से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ईशान दिगम्बर जैन पोरवाड़ विवाह मंच के संपादक सुनील कुमार जैन के आह्वान पर विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से इंदौर और महू के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 814 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटरों का वितरण किया गयाl पढ़िए एक रिपोर्ट…
इंदौर । शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शीतलहर से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ईशान दिगम्बर जैन पोरवाड़ विवाह मंच के संपादक सुनील कुमार जैन के आह्वान पर विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी 814 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वेटरों का वितरण किया गयाl जिनमें इंदौर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सर्वहारा नगर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय मार्तंड नगर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय अर्जुन नगर और महू के शासकीय प्राथमिक विद्यालय नावदा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय पानदा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सांतेर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय भैंसलाय, शासकीय माध्यमिक विद्यालय शाहदा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय नावदा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिगडंबर, शासकीय माध्यमिक विद्यालय भैंसलाय में निःशुल्क स्वेटरों का वितरण किया गयाl ईशान पत्रिका के संपादक सुनील कुमार जैन “ईशान” ने सभी दानदाताओं का इस पुनित कार्य मे सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त कियाl














Add Comment