समाचार

बजवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजातों को बांटे 10 बेबी किट: महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने किया यह सेवाकार्य 


महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने स्थाई सेवा कार्यों के राष्ट्रीय स्तर पर निर्वहन क्रम में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजवाना में नवजातों के लिए10 मेडिकेटेड बेबी किट वितरित किए। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के सेवा कार्यों का परिचय दिया। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…


गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने स्थाई सेवा कार्यों के राष्ट्रीय स्तर पर निर्वहन क्रम में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजवाना में वीरेंद्रकुमार यादव के निर्देशन ट्रीसा टी वर्गीज के संयोजन तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया के मुख्य आतिथ्य में नवजातों के लिए10 मेडिकेटेड बेबी किट वितरित किए। प्रारंभ में जितेंद्रसिंह चौहान ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के सदस्यों का स्वागत कर बेबी किट वितरण कार्यक्रम के लिए बजवाना के चयन के लिए धन्यवाद दिया। ट्रीसा टी वर्गीज ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के सेवा कार्यों का परिचय दिया। गवर्निंग काउंसिल सदस्य कोठिया ने नवजात की माताओं से आग्रह किया कि वे बेबी किट में दिए गए वस्त्र ही शिशुओं को पहनाते रहे ताकि वे संक्रमण से बचे रहे। इस अवसर पर हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत सभी चिकित्सकीय स्टाफ और प्रशिक्षण के लिए पधारे सीएचओ स्टाफ को जीवन रक्षक टेबलेट किट वितरित किए।

आयोजन में प्रकाश कटारा, तेजेश जोशी, कपिल त्रिवेदी, राकेश मेहता, ट्रीसा टी वर्गीज, वीणा भगोरा, लक्ष्मी बुज, हर्षिला शुक्ला तथा दीपक कलाल एवं प्रेमिला पाटीदार उपस्थित थे। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार वीणा भगोरा तथा कपिल त्रिवेदी और दीपक कलाल ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page