समाचार

108 स्वर्ण कलश से भगवान पार्श्वनाथ का किया अभिषेक

न्यूज सौजन्य- शुभम जैन

आगरा। गुरुवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर, ताजगंज में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याणक पर 108 कलशाें का महामस्तकाभिषेक किया। इसके बाद 23 परिवार द्वारा बड़े लड्डू से एक साथ अर्पण किए। संजय बाबू मंत्री जी ने बताया कि पारस नाथ दिगंबर, जैन मन्दिर ताजगंज में 108 स्वर्ण कलश से भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया। स्वर्ण कलश से शन्ति धारा का प्रथम सौभाग्य श्री अजय कुमार जैन जलिमा, दितीय कलश से श्री नीरज जैन शंकर ग्रीन, तृतीय कलश से मधुर जैन, अभिषेक जैन, मनोज जैन को  करने का सौभाग्य मिला।  23 परिवारों द्वारा 23 बडे़ लड्डू का अर्पण किया गया। कल्याण मन्दिर विधान भी किया गया। ये सब क्रियाएं श्री जितेन्द्र शास्त्री सांगानेर द्वारा संपन्न कराई गई। आयोजन में श्री संजय बाबू जैन मंत्री, श्री विजय, संजय, योगेश, पारस, विनय जैन, मीरा जैन, गीता जैन, रितु जैन एवं ताजगंज महिला मंडल की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page