कमला नगर शालीमार एन्क्लेव स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ में शनिवार को अभिषेक शांतिधारा मनोज जैन और समकित जैन ने की और इस दिन 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। कमला नगर शालीमार एन्क्लेव स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ में शनिवार को अभिषेक शांतिधारा मनोज जैन और समकित जैन ने की और इस दिन 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए। आज का विधान शेस्त्रनाम विधान कहा जाता है । कल सुबह हवन क्रिया के साथ ये विधान संपन्न होगा। ये विधान प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के निर्देशन में किया जा रहा है।

संगीत से स्वरों को श्रीमती शशी पाटनी एंड पार्टी आगरा ने पिरोया है। संध्या में अग्रमाध्वि महिला मंडल की ओर से भव्य भक्ति के साथ आरती के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। मुख्य रूप से अजय जैन, रमेश जैन, पारस जैन, शैलेंद्र रप्रिया, अजीत जैन, मधु जैन, संगीता जैन, मीनाक्षी जैन, विनिता जैन, जीवन जैन, अनिल जैन,उषा पाटनी, विमल जैन, अशोक जैन, मुकेश रेपरिया और मीडिया प्रभारी राहुल जैन और समकित जैन मौजूद रहे। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे विधान एवं हवन समापन होगा।













Add Comment