राजस्थान के जोधपुर शहर के प्राकृतिक चिकित्सा केंद में राष्ट्रीय स्तर के मां अन्नपूर्णा सेवा सम्मान समाचार पत्र अहिंसा क्रांति के सौजन्य से दिए गए। इसमें विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजबंधुओं को नवाजा गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने सम्मानित जनों को शुभकामनाएं दी। पढ़िए सनावद से सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर का मां अन्नपूर्णा सेवा सम्मान समारोह अहिंसा क्रांति के सौजन्य से प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में किया गया। इसमें देश के 100 से भी अधिक व्यक्तियों को पत्रकारिता, समाज सेवा, परोपकार और जीवदया के क्षेत्र में उतकृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। गौरतलब है कि यह पुरस्कार अन्नपूर्णा सेवा संस्थान धामनोद की ओर से दिए गए है।
इन अतिथियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल वैद्य, सुरेंद्र मेहता, देवेंद्र गेरडा, गैलेक्सी क्वीन ऑफ़ इंडिया की सिद्धि जोशी, अहिंसा क्रांति के प्रमुख सुरेंद्र मुणोत और मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान धामनोद के प्रमुख दीपक प्रधान रहे।
सन्मति काका का किया सम्मान
इस अवसर पर अहिंसा क्रांति ब्यूरो चीफ सन्मति जैन काका को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने अहिंसा क्रांति और मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान धामनोद के कार्यों की सराहना की।
इन समाजजनों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्रशांत जैन, कुसुम काका, अरविंद जैन, दिनेश पाटनी, मनोज जैन, राजेश जैन, हेमंत काका, संतोष बाकलीवाल, मनीष चौधरी, कांतिलाल जैन, मनीष पंचोलिया, प्रणव नीमा, संजय राठौर, विनय सोनी, हर्षित जैन, रोहित जैन आदि ने शुभकामनाएं दी।













Add Comment