ऐतिहासिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों की यात्रा मनोरंजन से भरपूर: महिला संगठन की यात्रा को किया रवाना

राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन महिला संगठन की धार्मिक यात्रा रवाना हुई। आहू पार्श्वनाथ, मानतुंग गिरी, कागदीपुरा, मांडव की एक दिवसीय धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा ने इंदौर से प्रस्थान किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन महिला संगठन की धार्मिक यात्रा रवाना हुई। आहू पार्श्वनाथ, मानतुंग गिरी, कागदीपुरा, मांडव की एक दिवसीय धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा ने इंदौर से प्रस्थान किया। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी ) दिगम्बर जैन महिला संगठन की मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने ध्वजा दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति संजय सेठी एवं महासचिव नमिता कासलीवाल ने बताया कि 7 गाड़ियों से 200 सदस्यों के साथ इस यात्रा का प्रस्थान हुआ। सचिव श्वेता काला एवं मोनिका अजमेरा ने बताया कि सभी गाड़ियों में भक्ति एवं मनोरंजक खेल करवाए गए। जिससे यात्रा को आध्यात्मिक एवं आनंदमय बनाया गया। कोषाध्यक्ष शेफाली गंगवाल एवं किरण अजमेरा, संगठन मंत्री दीपाली बज, मुख्य संयोजक प्रभा हेमंत गंगवाल, परामर्शदाता ऊषा प्रकाश पाटनी, मार्गदर्शक कल्पना अनिल बाकलीवाल, प्रभारी रेखा बाकलीवाल, अंतिम गंगवाल, संगीता बड़जात्या एवं बबीता लुहाड़िया ने बताया कि सुबह 6 बजे सभी सदस्यों ने क्षेत्रीय मंदिर में भगवान को श्रीफल अर्पित कर मंगलमय यात्रा की भावना के साथ इंदौर से प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान सर्वप्रथम आहू पार्श्वनाथ एवं मांगतुंग गिरी के दर्शन किए। कागदीपुरा में दर्शन-पूजन एवं भोजन के उपरांत सभी सदस्य दर्शनीय हेरिटेज स्थल मांडव पहुंचे। जहां मांडव के सभी लोकप्रिय स्थलों का भ्रमण किया गया। यात्रा बस में अंजू सेठी, संगीता बड़जात्या, किरण पाटनी, मीना बिलाला, ज्योति सुभाष गोधा, ज्योति शरद गंगवाल एवं शीलू पाटनी ने इस यात्रा को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
षटरस के त्याग के साथ परनिंदा रस का त्याग भी जरूरी : आचार्य श्री नयन सागर जी : आत्मचिंतन और मौन साधना को बताया धर्म का आधार
एटा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री नयन सागर जी महाराज ने धर्म में त्याग, मौन, आत्मचिंतन और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने षटरस के साथ परनिंदा के त्याग का संदेश देते हुए उपवास को आत्मा के समीप रहने की साधना बताया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 7:03:13 pm
चतुर्मास स्थापना पर कठरया परिवार ने आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी को अर्पित किया श्रीफल : धर्म, स्वाध्याय और संयम का लिया संकल्प
चन्देरी में चतुर्मास स्थापना महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी के पावन सान्निध्य में संपूर्ण कठरया परिवार ने श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार ने धर्म, स्वाध्याय, संयम, सेवा और दान के साथ चतुर्मास मनाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 7:01:39 pm


