इंदौर। पर्युषण पर्व के अवसर पर छावनी स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं श्री अनंतनाथ जिनालय में सुगंध दशमी पर विशेष सजावट, विशाल झांकी और रंगोली द्वारा मंडलजी की रचना की जा रही है। इसका विषय ‘द टेन कमांडमेंट्स फॉर जेन-जी’ रखा गया है।
प्रचार प्रमुख ज्योतिषाचार्य एम.के. जैन एवं महामंत्री देवेंद्र सेठी ने बताया कि सोमवार, 21 सितम्बर को युवा पीढ़ी ‘जेन-जी’ को दशलक्षण धर्म का संदेश उनकी सरल और सहज भाषा में समझाने का प्रयास किया जाएगा।
दशलक्षण धर्म से बदलेगी जीवनशैली
विशाल 3डी रंगोली और मंडलजी की रचना के माध्यम से बताया जाएगा कि दशलक्षण धर्म सम्पूर्ण जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग है। इसमें कूल और चिल रहना, आवश्यकता होने पर सॉरी कहना, ईगो और बुरे विचारों को डस्टबिन में डालना तथा आंख, कान और जीभ पर नियंत्रण रखना जैसे संदेश शामिल होंगे।
इसके साथ ही कंफर्ट जोन से बाहर आकर मजबूत बनना, आवश्यक वस्तु, धन और ज्ञान बांटना, बिंदास रहते हुए बुरे विचारों एवं वासनाओं से दूर रहना तथा मानसिक पवित्रता बनाए रखना भी मंडलजी की रचना में दर्शाया जाएगा।
50 जेन-जी कलाकार करेंगे रचना
श्री नेमीनाथ नवरंग मंडल के 50 जेन-जी कलाकार मंडलजी की रचना कर रहे हैं। श्रद्धालु इसे सोमवार को दोपहर 12 बजे से रात्रि 11 बजे तक देख सकेंगे।
प्रेषक : ज्योतिषाचार्य एम.के. जैन, प्रचार प्रमुख एवं देवेंद्र सेठी, महामंत्री




