दिगंबर जैन पाठशाला में वसंतोत्सव पर दो बेटियों का नवप्रवेश: बच्चों को माघ मास के दशलक्षण पर्व तथा उत्तम क्षमा की जानकारी दी

नगर में दिगंबर जैन पाठशाला दिगंबर जैन समाज की ओर से 1955से अनवरत जारी है। यहां वसंतोत्सव पारंपरिक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के नेतृत्व में बच्चों को माघ मास के दशलक्षण पर्व तथा उत्तम क्षमा दश धर्मों की जानकारी दी गई। डडूका से पढ़िए, यह खबर...
डडूका। नगर में दिगंबर जैन पाठशाला दिगंबर जैन समाज की ओर से 1955से अनवरत जारी है। यहां वसंतोत्सव पारंपरिक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के नेतृत्व में बच्चों को माघ मास के दशलक्षण पर्व तथा उत्तम क्षमा दश धर्मों की जानकारी दी गई। आचार्य श्री कुंदकुंद देव के अवतरण दिवस पर पर बच्चों को विशिष्ट जानकारियां दी गई। इस अवसर पर दो बेटियों हृदया चिराग जैन तथा हित्वी धवल सेठ को श्रीफल के साथ नव प्रवेश दिया गया। बच्चों ने विद्यालय में दो नई बेटियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पाठशाला प्रेरक कोठिया ने अभिभावकों धवल सेठ, रेखा सेठ तथा चेष्टा जैन का स्वागत करते हुए बेटियों के जैन पाठशाला में नव प्रवेश पर शुभकामनाएं दी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दस दिन–दस परिवार सीरीज–6सुबह-शाम मंदिर दर्शन से धर्ममय होती है डॉ. अनुपम जैन परिवार की दिनचर्या: बेटे का प्रतिदिन अभिषेक, महिलाओं का एकासन और पूरे परिवार का बाजार के भोजन से त्याग
दशलक्षण पर्व में डॉ. अनुपम जैन परिवार की सुबह-शाम मंदिर दर्शन से जुड़ी है। बेटे का प्रतिदिन अभिषेक, महिलाओं का एकासन और बाजार के भोजन-पानी का त्याग परिवार की विशेष दिनचर्या है।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 01:54 pm
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:16 am



