LIVE हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें

हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें

इंदौर। धूप दशमी के पावन अवसर पर इंदौर शहर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण रहेगा। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी तथा धार्मिक भावनाओं से जुड़े सुंदर मांडले बनाए जाएंगे।

धूप दशमी की आराधना के साथ मंदिर परिसरों में साज-सज्जा, पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति देखने को मिलेगी। हर मंदिर में अपने-अपने भावों के अनुरूप झांकियों और मांडलों के माध्यम से धर्म प्रभावना की जाएगी।

श्रीफल जैन न्यूज की टीम शहर के कुछ विशेष मंदिरों से झांकियों, मांडलों और धार्मिक आयोजनों की तस्वीरें लाइव आप तक पहुंचाएगी। इस समाचार में हर एक घंटे में नई तस्वीरें और जानकारी अपडेट की जाती रहेगी।

धूप दशमी की विशेष झलकियां देखने के लिए इस समाचार से जुड़े रहें और श्रीफल जैन न्यूज के साथ धर्म-आराधना के इन पावन क्षणों का हिस्सा बनें। आप भी फोटो भेज सकते है 9460155006 पर

फोटो : समाज अध्यक्ष श्रीपाल जैन से प्राप्त

1001775699.png

लाइव अपडेट्सLive updates

  1. श्री दिगम्बर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा इंदौर की भव्य सजावट

    फोटो: संजय जैन कालानी नगर से प्राप्त

  2. दिगंबर जैन मंदिर सुदामा नगर,इंदौर

    फोटो : अनिमेष जैन से प्राप्त हुआ

  3. दिगंबर जैन मंदिर गोकुल नगर

    फोटो : नमीष जैन से प्राप्त

आपकी राय पोलYour Opinion Poll

Vote
हमारा यह प्रयास कैसा लगा

अपना मत देने के लिए विकल्प पर क्लिक करें।Click an option to cast your vote.

संबंधित खबरेंRelated News

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी में सजेगी भव्य झांकी : मुनि सम्बुध्द सागर जी महाराज, मुनि श्री सुविवेक सागर जी महाराज का मिलेगा सानिध्य

दशलक्षण महापर्व के छठे दिवस धूप दशमी पर्व पर इस वर्ष जैन तीर्थ पर एक आकर्षक झांकी लगाई जा रही है। जिसमें प्राचीन तीर्थ के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह रिपोर्ट...

इंदौर Shreephal Jain News 21-09-2026, 11:04 am

उत्तम सत्य धर्म की आराधना में बच्चों ने सजाया नंदीश्वर द्वीप : धार्मिक प्रस्तुतियों से दिया अहिंसा और संस्कारों का संदेश

आगरा के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा हुई। पाठशाला के बच्चों ने नंदीश्वर द्वीप की मनोहारी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को धर्म का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की रिपोर्ट।

आगरा Shreephal Jain News 21-09-2026, 11:03 am