आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधिमरण : आचार्य श्री को दी विनयांजलि

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक उत्कृष्ट समाधि की अनुमोदना भावपूर्ण विनयांजलि सभा का आयोजन श्री दिगंबर सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि में किया गया। द्रोणगिरि ट्रस्ट एवं प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के साथ क्षेत्रीय एवं स्थानीय समाज ने दीप प्रज्वलन किया। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट...
द्रोणगिरि (सेंधपा)। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक उत्कृष्ट समाधि की अनुमोदना भावपूर्ण विनयांजलि सभा का आयोजन श्री दिगंबर सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि में किया गया। द्रोणगिरि ट्रस्ट एवं प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के साथ क्षेत्रीय एवं स्थानीय समाज ने दीप प्रज्वलन किया। मंगलाचरण कु. भारती फौजदार ने किया। द्रोणगिरि कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश जैन रागी ने बताया कि विनयांजलि सभा में पूज्य गुरुदेव के उपकारों को याद किया और आचार्यश्री द्वारा द्रोणगिरि से समता सागर महाराज की प्रथम मुनि दीक्षा कार्यक्रम तथा चौबीसी जिनालय में विराजमान प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा हेतु आचार्यश्री के सान्निध्य में आयोजित पंचकल्याणक व गजरथ महोत्सव के संस्मरणों को बताया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के मंत्री सनत जैन कुटोरा, उपाध्यक्ष सुशील मोदी, संयुक्त मंत्री निर्मल वारौ व प्रमोद पाटनी, उपमंत्री कैलाश चौधरी, आडीटर नरेन्द्र जैन शिक्षक मुंगवारी, प्रचार मंत्री पं. शुभम शास्त्री बड़ामलहरा, प्रबधन प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य देवेश शास्त्री वलेह, नरेन्द्र पाटन, मा.सुरेशचंन्द्र वारौं, पं. लालचंद, संजीव हरपालपुर, पं. महेश शास्त्री, प्रदीप मासाब घुवारा, सन्तोष कुमार शिक्षक, पं. मयंक द्रोणगिरी, पं.अजय द्रोणगिरी, पं.अंकित रजपुरा, सौरभ जैन मलगुंवा सहित न्यास एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी व सदस्य, आमंत्रित सदस्य, महासमिति सदस्य, क्षेत्रीय समाज व गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
वर्णी जी की 153वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई : साढूमल में 1917 में जला था शिक्षा का दीप, मेधावी विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
साढूमल के श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं श्री गणेश वर्णी छात्रावास में गणेश प्रसाद वर्णी जी की 153वीं जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण ने समारोह को विशेष बनाया। पढ़िए श्रीफल साथी सुनील जैन की यह रिपोर्ट।
साढूमल • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 04:50 pm
जैनाचार्य सुमतिसागर महाराज का समाधि स्मृति दिवस 3 अक्टूबर को : बड़े जैन मंदिर में होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन
उत्तर भारत के प्रथम दिगंबराचार्य शांतिसागर छाणी परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य जैनाचार्य श्री सुमतिसागर महाराज का समाधि स्मृति दिवस 3 अक्टूबर को मुरैना में मनाया जाएगा। अभिषेक, शांतिधारा, छत्तीसी विधान और विनयांजलि सभा आयोजित होगी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 01-10-2026, 04:47 pm



