भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन रविवार को: बिजलीनगर में होने जा रहे कार्यक्रम का है आमंत्रण

महावीर प्रोविजन स्टोर्स बिजलीनगर बिचौली-हापसी मेनरोड पर भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन रविवार को रात 8 बजे किया गया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। महावीर प्रोविजन स्टोर्स बिजलीनगर बिचौली-हापसी मेनरोड पर भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन रविवार को रात 8 बजे किया गया है। पुण्यार्जक परिवार राकेशकुमार जैन, मंजुला जैन, रमेशचंद जैन, किरण जैन ने भक्तामर स्तोत्र पाठ के अवसर पर सामूहिक रूप से भक्तिभाव से लीन होकर भगवान की असीम कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को रात 8बजे से भक्तिमय, संगीतमय भक्तामर आराधना बिजली नगर सांची प्वाइंट के पीछे महावीर किराना स्टोर के सामने एक शाम भक्ति के साथ की जा रही है। यह जानकारी आराधना ग्रुप के कमलेश जैन, ज्योति, राकेश, प्रेमचंद जैन ने दी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जेन-जी के लिए सुगंध दशमी पर विशेष संदेश : द टेन कमांडमेंट्स फॉर जेन-जी पर सजेगी विशाल मंडलजी
इंदौर की छावनी में सुगंध दशमी पर मंडलजी और विशाल झांकी के माध्यम से युवा पीढ़ी को दशलक्षण धर्म का सरल संदेश दिया जाएगा। 50 जेन-जी कलाकार 3डी रंगोली से संयममय जीवनशैली दर्शाएंगे। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:49 pm
संयम की आराधना ही जीवन की श्रेष्ठ साधना : मुनि विशदसागर महाराज ने बताया निर्मल जीवन का मार्ग
ललितपुर में मुनि विशदसागर महाराज ने उत्तम संयम धर्म की महिमा बताई। सुगंध दशमी पर जैन मंदिरों में धूप विसर्जन हुआ तथा आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
ललितपुर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:48 pm



