दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार की दीक्षा 8 जून को होगी: क्षुल्लक श्री महोदयसागर जी के पिताजी है सुरेंद्रकुमार

दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार की दीक्षा 8 जून को होगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम उदयपुर के हुमड़ भवन में होगा। आचार्यश्री पुण्यसागरजी महाराज यह दीक्षा प्रदान करेंगे। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर.....
उदयपुर। दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार की दीक्षा 8 जून को होगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम उदयपुर के हुमड़ भवन में होगा। आचार्यश्री पुण्यसागरजी महाराज यह दीक्षा प्रदान करेंगे। आचार्य श्री शांति सागर जी की पट्ट परम्परा के चतुर्थ पट्टाधीश श्री अजित सागर जी महाराज शिष्य एवं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती आचार्य श्री पुण्य सागर जी महाराज के कर कमलों से दीक्षार्थी सुरेंद्रकुमार जीरभार (क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी के गृहस्थ पिताजी) को दीक्षा प्रदान कि जायेगी। बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी बिगुल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम होगा। बीसा हुमड भवन उदयपुर में 8 जून को सुबह साढ़े बजे यह कार्यक्रम होगा। समाजजनों का आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इसके साक्षी बनें और धर्मलाभ लें।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दस दिन–दस परिवार सीरीज–6सुबह-शाम मंदिर दर्शन से धर्ममय होती है डॉ. अनुपम जैन परिवार की दिनचर्या: बेटे का प्रतिदिन अभिषेक, महिलाओं का एकासन और पूरे परिवार का बाजार के भोजन से त्याग
दशलक्षण पर्व में डॉ. अनुपम जैन परिवार की सुबह-शाम मंदिर दर्शन से जुड़ी है। बेटे का प्रतिदिन अभिषेक, महिलाओं का एकासन और बाजार के भोजन-पानी का त्याग परिवार की विशेष दिनचर्या है।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 01:54 pm
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:16 am



