श्री दिगंबर जैन तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर का स्थापना दिवस 3 जून मंगलवार को प्रातः 7 बजे मनाया जाएगा। मूल नायक श्री आदिनाथ भगवान की अतिशयकारी प्रतिमा का 108 स्वर्ण रजत कलशों से महा मस्तकाभिषेक भी होगा। समाजजनों से धर्मलाभ लेने की अपील की गई है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। श्री दिगंबर जैन तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर का स्थापना दिवस 3 जून मंगलवार को प्रातः 7 बजे उपाध्याय मुनिश्री विशोक सागर जी, उपाध्याय मुनिश्री विभंजन सागरजी, मुनिश्री विनीबोध सागरजी एवं मुनिश्री विश्व ज्ञेय सागरजी महाराज के संसघ सानिध्य और पंडित श्री योगेंद्र काला के निर्देशन में विधि-विधान से मनाया जाएगा।राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर जिनालय की वेदी में विराजित मूल नायक श्री आदिनाथ भगवान की अतिशयकारी प्रतिमा का 108 स्वर्ण रजत कलशों से महा मस्तकाभिषेक भी होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने सभी समाजजनों से आह्वान किया है कि इस भव्य मांगलिक महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।