इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल की छठवीं पुण्य स्मृति एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर फेडरेशन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे शिक्षक एवं विद्यार्थी सम्मान अभियान के अंतर्गत रविवार को दोपहर बाद इंदौर रीजन का गरिमामय सम्मान समारोह दलाल बाग में संपन्न हुआ।

यह आयोजन जगतपूज्य मुनिपुंगव एक्स 108 सुधासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने कहा कि आजकल लोक शिक्षा जगत में शिक्षा के लिए नहीं आजीविका के लिए काम करते हैं जबकि उनका दायित्व समाज के बच्चों को अच्छे शिक्षा प्रदान कर संस्कार वाहन बनाने की है। मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने समाज के बांधों को मोटिवेशन देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर यह संकल्प लेने की वह समाज के उत्थान के लिए अच्छी पीढ़ी तैयार करने के लिए तत्पर रहेंगे उन्होंने जैन समाज की चर्या का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी कहीं आप जाएं तो दूर से ही व्यक्ति पहचान जाए कि यह जैन है। जैन सुनना अपने आप में गर्व की बात है। आप भी अपनी दिनचर्या ऐसी बनाएं कि देखने वाले दूर से ही समझ जाएं कि यह जैन समाज जैन कल से नाता रखते हैं। मुनिश्री ने सम्मानित शिक्षकों और विद्यार्थियों का आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सम्मान आपको आपकी नैतिक जिम्मेदारी के लिए सजग कर रहा है और आप यह संकल्प लेने की सुसंस्कृत पीढ़ी तैयार करने के लिए सदैव कार्य करेंगे।
देश भर में चलाया जा रहा है अभियान
फेडरेशन द्वारा इस अवसर पर देश के 12 राज्यों में 350 से अधिक सोशल ग्रुपों द्वारा अपने-अपने शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में इंदौर रीजन से संबद्ध करीब 25 सोशल ग्रुपों द्वारा संयुक्त रूप से संस्कार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 25 श्रेष्ठ शिक्षकों तथा समाजसेवा, सहयोग, समन्वय और सद्भाव की भावना से कार्य करने वाले 25 समाजसेवी एवं संस्कारवान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
यह समारोह में रहे उपस्थित
समारोह में राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षक पुष्पा कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, अमित कासलीवाल, टीके वेद, डीके जैन रिटायर्ड डीएसपी, कुशलराज जैन पमपम, कैलाश लुहाड़िया, सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, नवीन गोधा, स्वप्निल कोठारी, श्रीफल जैन न्यूज मीडिया समूह की संपादक रेखा संजय जैन, राहुल जैन स्पोर्ट्स, गिरीश गिन्नी, नकुल पाटोदी, शिवानी गोधा, अर्चना गोधा, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, राजेश जैन दद्दू, संजय पापड़ीवाल सहित दिगंबर जैन समाज के प्रमुख जन, फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी सोशल ग्रुपों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।
नई पीढ़ी को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना उद्देश्य
इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और रीजन सचिव संजय पापड़िवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज सेवा को समर्पित शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को समाजसेवा और सामाजिक दायित्व के लिए प्रेरित करना है।
50 से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण
इस अवसर पर मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया गया। महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल और महामंत्री बाहुबली पांड्या ने बताया कि इस अवसर पर मुनिश्री के सानिध्य में 50 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार सुशील पांड्या, अनुराग जैन, विपुल बांझल और आशीष जैन सूतवाले रहे। संचालन प्रदीप चौधरी ने किया और आभार संजय पापड़ीवाल ने माना। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।







