गुजरात के प्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र पावागढ़ जैन तीर्थ पर हजारों वर्ष प्राचीन जैन प्रतिमाओं और मंदिर अवशेषों को तोड़कर सीढ़ियों के रास्ते में अपमानजनक रूप से रखने से समस्त जैन समाज में रोष है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
पावागढ़। गुजरात के प्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र पावागढ़ जैन तीर्थ पर हजारों वर्ष प्राचीन जैन प्रतिमाओं और मंदिर अवशेषों को तोड़कर सीढ़ियों के रास्ते में अपमानजनक रूप से रखने से समस्त जैन समाज में रोष है। गुजरात सरकार विकास के नाम पर जैन समाज के साथ अन्याय कर रही है। जैन धरोहर को तुड़वाकर अपमान करने वाले पावागढ़ महाकाली माता ट्रस्ट संस्थान, पुरातत्व विभाग और इनके सहयोगी प्रशासन के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही और समस्त प्राचीन जैन धरोहर को तुरंत सम्मानजनक रूप से स्थापित करने के आदेश जारी करें।
यह मांग विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने गुजरात सरकार से करते हुए कहा कि नहीं तो पूरे विश्व का जैन समाज सामूहिक अहिंसात्मक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा इस आंदोलन की सारी जवाबदारी गुजरात सरकार की होगी।




