आगरा। विश्वकर्मा कॉम्प्लेक्स, बोदला में बुधवार को वात्सल्य सेवा समिति द्वारा क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समिति की सदस्यों ने एक-दूसरे से गले मिलकर तथा हाथ जोड़कर क्षमा याचना की और आपसी प्रेम, मैत्री एवं सद्भाव का संदेश दिया।

दृष्टि बदलने से जीवन बनता है आनंदमय

समिति अध्यक्ष रश्मि जैन ने कहा, “सृष्टि के बदलने से नहीं, दृष्टि के बदलने से जीवन आनंदमय होता है।” उन्होंने कहा कि क्षमावाणी पर्व मन से द्वेष और कटुता दूर कर संबंधों में प्रेम एवं सौहार्द बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने सभी से क्षमा के भाव को केवल पर्व तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहभागिता

कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि जैन, मंत्री उपासना जैन, रागिनी जैन, अलका जैन, अंजू जैन, सुमन जैन, शिवानी जैन, पुष्पा जैन, सुनीता जैन, निशा जैन, सुनंदा जैन, रतिभा जैन, रेखा जैन, रिंकी जैन, बबिता जैन, नंदिनी जैन, गजल जैन, मालती जैन, आरवी अलका, मानवी जैन एवं शिखा जैन उपस्थित रहीं।

श्रीफल साथी : आगरा