सारांश

श्री दिगंबर जैन मंदिर में असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक प्रार्थना सभा हुई। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट...
गुवाहाटी। स्थानीय फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष टी राजीव अहमद, मनीष कुमार जैन( माइनॉरिटी कमीशन भारत सरकार एवं उनके सहयोगी सदस्य तथा श्री दिगंबर जैन पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी, संयुक्त मंत्री जय कुमार छाबरा, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद पाटनी आदि ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु ,सुख -शांति एवं सफल जीवन के साथ-साथ असम में अमन चैन स्थापित हो, और राज्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो, की भावना के साथ प्रार्थना की ।

इस अवसर पर रामचंद्र सेठी, संजय रारा, विजय कुमार पांड्या , ताराचंद थोलिया , प्रकाश चंद गोधा, सुनील जैन, पंडित संतोष कुमार शास्त्री आदि के अलावा समाज के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। ओमप्रकाश सेठी ने बताया कि सभी ने भगवान नेमिनाथ से प्रार्थना की असम के मुख्यमंत्री का जीवन सदैव असम की उन्नति में अग्रसर रहे तथा उनका जीवन दीर्घायु हो।।