कुचामन सिटी। नैतिक जैन ने अपने जन्मदिन को पाश्चात्य शैली से अलग भारतीय संस्कृति, सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाया। इस अवसर पर परिवार ने जयपुर में अध्ययनरत बालिकाओं एवं कुचामन सिटी के अपना घर में निवासरत प्रभुजनों के साथ खुशियां साझा कीं।
221 बालिकाओं को कराया भोजन
नैतिक जैन, सुपौत्र सुभाषचंद एवं मंजू देवी तथा पुत्र प्रतीक एवं नेहा पहाड़िया ने जयपुर स्थित श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान में अध्ययनरत 221 बालिकाओं का मुंह मीठा करवाया और भोजन कराया। इस अवसर पर रेखा एवं अलका जैन भी उपस्थित रहीं।
बालिकाओं के साथ जन्मदिन मनाने का यह अवसर उनके लिए भी आनंद और आत्मीयता से भरा रहा।
65 प्रभुजनों के साथ बांटी खुशियां
महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से कुचामन सिटी स्थित अपना घर में निवासरत लाचार, बीमार एवं असहाय 65 प्रभुजनों को भी भोजन कराया गया। परिवार ने उनके साथ समय बिताते हुए जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
बालिकाओं एवं प्रभुजनों ने नैतिक जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। परिवार ने संदेश दिया कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटकर मनाना भारतीय संस्कृति की सुंदर और प्रेरक परंपरा है।
श्रीफल साथी : सुभाष पहाड़िया, कुचामन सिटी




