भीलुडा. धर्मेन्द्र जैन| श्रीफल परिवार भीलुडा की ओर से अंतर्मुखी पूज्य सागर जी गुरुदेव के निर्देशानुसार भक्तामर स्त्रोत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम श्री शैलेंद्र भरड़ा वकील साहब के निवास पर किया गया। इसमें कई भक्तों ने भाग लिया। ज्ञात रहे कि अंतर्मुखी पूज्य सागर जी गुरुदेव के चतुर्मास के दरमियान श्रीफल परिवार का गठन किया गया। पूज्य सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तामर स्तोत्र के पश्चात आदिनाथ भगवान की आरती, शांतिनाथ भगवान की आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
श्रीफल परिवार भीलूड़ा केअध्यक्ष शैलेंद्र भरड़ा की 23वीं वेवाहिकी वर्षगांठ पर आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने आहार दान के लिए श्री दिगंबर जैन मंदिर भीलूड़ा में ₹2300 भेंट किए। इस अवसर पर श्री रमनलाल जी कांतिलाल जी जयंतीलाल जी, चेतन लाल जी भरड़ा, हितेश शाह हितेश भरड़ा, मिनेश शाह, अशोक टुकवत जैन समाज अध्यक्ष अरविंद शाह, भरत भरड़ा, मनोज भरड़ा, धर्मेंद्र जैन जयप्रकाश भरड़ा, ललित जैन सुभाष जैन, अशोक कुमावत और मुकेश तलाठी आदि कई भक्त उपस्थित थे
धर्मेन्द्र जैन समन्वयकश्रीफल परिवार
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के पारिवारिक तीर्थयात्रा समूह ने थूवोनजी, खंडारगिरि एवं गोलाकोट तीर्थों की यात्रा की। आधा सैकड़ा से अधिक बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने दर्शन-वंदन, अभिषेक, पूजन एवं सामूहिक आरती में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर और महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 अक्टूबर को दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित होगा। इसमें पात्र दिव्यांगजनों का आकलन कर आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।