परतापुर के संजय भैया बनने जा रहे हैं जैन मुनि : आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी देंगे दीक्षा 26 अप्रैल को

नगर में जन्मे, हम सबके साथी, सेवानिवृत वीआरएस लिए समर्पित शिक्षक, महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के पूर्व सदस्य 18000 दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज के समर्पित सदस्य, साधु सेवा संस्थान के समर्पित सदस्य जिन्होंने कोरोना काल ओर उसके बाद वागड़ क्षेत्र में जैन साधुओं-साध्वियों के आने जाने के प्रबंधन में सक्रिय युवा हस्ताक्षर दो प्रतिमाधारी संजय दोसी भैयाजी 26 अप्रैल को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के कर कमलों से दिगंबर जैन मुनि दीक्षा लेने जा रहे हैं। परतापुर से पढ़िए, यह खबर...
परतापुर। नगर में जन्मे, हम सबके साथी, सेवानिवृत वीआरएस लिए समर्पित शिक्षक, महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के पूर्व सदस्य 18000दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज के समर्पित सदस्य, साधु सेवा संस्थान के समर्पित सदस्य जिन्होंने कोरोना काल ओर उसके बाद वागड़ क्षेत्र में जैन साधुओं-साध्वियों के आने जाने के प्रबंधन में सक्रिय युवा हस्ताक्षर दो प्रतिमाधारी अनुज संजय दोसी भैयाजी 26 अप्रैल को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के कर कमलों से दिगंबर जैन मुनि दीक्षा लेने जा रहे हैं। 26 अप्रैल को धर्मनगरी में एक नया इतिहास बनने जा रहा है। वागड़ मेवाड़ का जन-जन, गांव-गांव हर्षित है दीक्षा के इन मांगलिक पलों का साक्षी बनने के लिए। गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर में पत्रकार वार्ता में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज ने दीक्षार्थी संजय दोसी भैयाजी के त्याग और 30 वर्षों के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। संजय दोसी वागड़ क्षेत्र का धर्म के क्षेत्र में चर्चित वो नाम है, जो 26 अप्रैल को जैन मुनि दीक्षा ग्रहण इस क्षेत्र को पूरे जैन समाज ओर पूरे देश में गौरवान्वित करेंगे। संजय दोसी भैयाजी को सभी पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने फेडरेशन के सभी, पांचों प्रोविंसेज की ओर से संजय दोसी भैयाजी को शुभकामनाएं दी।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
उत्तम शौच धर्म के दिन भगवान पुष्पदंत का निर्वाण कल्याणक मनाया : 20 सितंबर को होगी उत्तम सत्य धर्म की आराधना
नेमी नगर जैन कॉलोनी में दशलक्षण महापर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ भगवान पुष्पदंत स्वामी का निर्वाण कल्याणक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित कर मंगल भावों के साथ निर्वाण कल्याणक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णपति माताजी की कलम से प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 05:39 pm
बाहरी स्वच्छता के साथ मन के विकारों को दूर करना ही उत्तम शौच धर्म : कटरा इतवारी खां जैन मंदिर में पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर चढ़ाया निर्वाण लाडू
आगरा के कटरा इतवारी खां स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने अभिषेक, शांतिधारा और पूजन में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 05:37 pm



