राष्ट्रीय भाव से मनाया बकस्वाहा में गणतंत्र दिवस : राष्ट्रीय ध्वज फहराया , राष्ट्रगान तथा जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए सारांश:-

यहां पर गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति के गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर तहसील कार्यालय में तहसीलदार भरत पांडे सहित सभी स्कूल तथा शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर...
बकस्वाहा। यहां पर गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति के गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर तहसील कार्यालय में तहसीलदार भरत पांडे सहित सभी स्कूल तथा शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान कर देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प किया। इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी चबूतरा पर नगर स्तरीय समारोह में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चों, शिक्षकों की उपस्थिति में नगर परिषद अध्यक्ष किरण-बृजगोपाल सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सीएमओ नेहा शर्मा ने संदेश का वचन किया। इसके बाद शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनपद स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि रजनी-मोती यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दस दिन–दस परिवार सीरीज–6सुबह-शाम मंदिर दर्शन से धर्ममय होती है डॉ. अनुपम जैन परिवार की दिनचर्या: बेटे का प्रतिदिन अभिषेक, महिलाओं का एकासन और पूरे परिवार का बाजार के भोजन से त्याग
दशलक्षण पर्व में डॉ. अनुपम जैन परिवार की सुबह-शाम मंदिर दर्शन से जुड़ी है। बेटे का प्रतिदिन अभिषेक, महिलाओं का एकासन और बाजार के भोजन-पानी का त्याग परिवार की विशेष दिनचर्या है।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 01:54 pm
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:16 am



