गिरनार धर्म यात्रा के लिए श्रीजी का आशीर्वाद किया प्राप्त : विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने हस्तिनापुर के बड़ा मंदिर, अतिशयकारी प्रतिमाओं के दर्शन किए

बड़ा मंदिर जी में विराजमान प्राचीन अतिशयकारी श्री शांतिनाथ कुंथुनाथ, अरहनाथ, भगवान जी एवं जम्बूद्वीप में विराजमान श्री नेमिनाथ, महावीर भगवान जी की प्रतिमाओं के विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने दर्शन किए। 25 जून को दिल्ली से गिरनार जी तक 25 दिवसीय 5,100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के सफल आयोजन के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त समाज को गिरनार वंदना के लिए निवेदन किया। हस्तिनापुर से पढ़िए, आकाश जैन की यह रिपोर्ट...
हस्तिनापुर। यहां के बड़ा मंदिर जी में विराजमान प्राचीन अतिशयकारी श्री शांतिनाथ कुंथुनाथ, अरहनाथ, भगवान जी एवं जम्बूद्वीप में विराजमान श्री नेमिनाथ, महावीर भगवान जी की प्रतिमाओं के विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने दर्शन किए। 25 जून को दिल्ली से गिरनार जी तक 25 दिवसीय 5,100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के सफल आयोजन के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त समाज को गिरनार वंदना के लिए निवेदन किया। सरधना में विराजमान मुनि श्री सौम्य सागर जी मुनिराज के दर्शन कर गिरनार यात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। थापर नगर, मेरठ में धनकुमार जैन (विशु) से गिरनार धर्म यात्रा के सफल आयोजन के लिए विशेष चर्चा हुई और उन्होंने पूर्ण सहयोग की घोषणा की। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, सम्मानित सदस्य अनुज जैन (लक्ष्मी नगर), भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन, संगठन के युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सागर जैन, बड़ा मंदिर, हस्तिनापुर के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश जैन एवं अन्य सदस्यों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
नौगामा जैन पाठशाला के छात्र एवं शिक्षिकाओं ने किए संतों के दर्शन : मुनिश्री सुधा सागर जी और आचार्य श्री सुनील सागर जी का लिया आशीर्वाद
नगर की जैन पाठशाला के छात्र शिक्षिकाएं मंगलवार को मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज और आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के दर्शन के लिए इंदौर पहुंचे। इन संतों का चातुर्मास इंदौर नगर में चल रहा है। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर...
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 08-09-2026, 09:12 pm
आचार्य भक्ति से मिलता है संयम का संस्कार : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी महाराज ने आचार्य भक्ति के महत्व और आचार्य परमेष्ठी के गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला
48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान के दौरान 16 कारण पर्व के अंतर्गत आज आचार्य भक्ति भावना का दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से विधान में भाग लेकर आचार्य परमेष्ठी की आराधना की। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोक जेतावत की यह खबर...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 08-09-2026, 09:11 pm



