नौगामा। नगर की जैन पाठशाला के छात्र शिक्षिकाएं मंगलवार को मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज और आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के दर्शन के लिए इंदौर पहुंचे। इन संतों का चातुर्मास इंदौर नगर में चल रहा है। नौगामा जैन पाठशाला के छात्रों ने मुनि श्री के दर्शन कर प्रवचन एवं शंका समाधान का लाभ लिया। इस अवसर पर छात्रों ने मुनि श्री से शंका समाधान में प्रश्न पूछा कि मुनिश्री हमें हिचकी आती है तो यह आभास होता है कि हमें कोई याद कर रहा है तो महाराज जी आपको संपूर्ण आपकी भक्ति याद करते हैं तो आपको हिचकी आती है या नहीं। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि हमारे भक्तों को हमारी दया है, हमारा आशीर्वाद है इसलिए सबको सब अच्छा ही अच्छा है। बच्चों ने कहा कि हम सभी भावना भाते रह जाते हैं लेकिन, बच्चों का दिल साफ होता है और देखो बच्चों ने भावना भाई और बच्चों की भावना पूरी हो गई। हम तो अपनी जिम्मेदारियां में लगे रहते हैं लेकिन, बच्चों ने अपने भावों को रखते हुए एक भावना रखी की हमको गुरु जी के दर्शन करने हैं और शायद उनकी भावना सफल हो गई गुरु जी का आशीर्वाद भी मिला और उनके पद प्रक्षालन का सौभाग्य भी मिला। महाराज जी ने अलग से आशीर्वाद भी दिया।

मंदिरों के दर्शन कर मुनि श्री का लिया आशीर्वाद

इंदौर नगर के अनेक मंदिरों के दर्शन हुए जैसे पारस नाथ धाम, सुमति धाम, ढाई द्वीप मंदिर, नवग्रह जिनालय दलालबाग, गोमटगिरी, शीतलधाम आदि मंदिरों के दर्शन किए। आचार्य सुनील सागर जी के भी दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही बच्चों को एयरपोर्ट भी बताया एवं हवाई जहाज कैसे उड़ाते हैं इसकी जानकारी बताई।

जब मुनि श्री सुधा सागर जी को कहा गया कि पाठशाला के बच्चे आए हैं तो उन्होंने पूछा कहां से आए हैं तो हमने बताया की नौगामा से आए हैं तो गुरुजी ने बड़ी मुस्कान के साथ आशीर्वाद दिया और मुनि श्री गंभीर सागर जी महाराज जी ने बच्चों को बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया और गिफ्ट दिए। बच्चों को बहुत आनंद आनंद आया। जैन पाठशाला के छात्रों का नेतृत्व मनीषा नानावटी, रमिला गांधी स्नेह लता गांधी लता पंचोली ने किया।