राजशांति आशियाना वृद्ध आश्रम का शुभारंभ 3 मई को : बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए प्रेरणादायक पहल

समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित “राजशांति आशियाना (ब्रह्मधाम) वृद्ध आश्रम का भव्य शुभारंभ 3 मई रविवार को प्रातः 8 बजे पुष्प वाटिका, ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट, नेनोद (इंदौर) में होगा। कार्यक्रम में गादीपति पीठाधीश्वर श्री पवनानंद जी ब्रह्मचारी और विपिन जैन पावन निश्रा में पूजा-अर्चना व गृह प्रवेश के साथ लोकार्पण किया जाएगा। इंदौर से आज पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित “राजशांति आशियाना (ब्रह्मधाम) वृद्ध आश्रम का भव्य शुभारंभ 3 मई रविवार को प्रातः 8 बजे पुष्प वाटिका, ड्रीम वर्ल्ड रिसोर्ट, नेनोद (इंदौर) में होगा। कार्यक्रम में गादीपति पीठाधीश्वर श्री पवनानंद जी ब्रह्मचारी और विपिन जैन पावन निश्रा में पूजा-अर्चना व गृह प्रवेश के साथ लोकार्पण किया जाएगा। राजशांति आशियाना के अध्यक्ष रितेश बाफना एवं सचिवद्वय हर्ष मेहता, अदिति सुराणा ने बताया कि मुख्य भामाशाह के रूप में प्रवीण दिलीप राजकुमार जैन, संतोष चित्रा जैन व विनय मंगारमानी का विशेष योगदान रहेगा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक झोलिया, शोभा धारीवाल, विमल तोड़ी, डॉ. देविश जैन और विनोद भंडारी होंगे। जबकि विशेष अतिथियों में विधायक मधु वर्मा, प्रकाश भटेवरा, धीरज खंडेलवाल, डॉ. सुनील बाठिया, टीना जैन, रमेश भंडारी, प्रियंका जैन और सुरेश देशलहरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। राजशांति आशियाना की रेखा सुराणा एवं सतीश जैन ने बताया आश्रम बुजुर्गों के लिए सुरक्षित आवास, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं व स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत पहल को सफल बनाने की अपील की है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म की ऊपरी क्रिया और मनोवृत्ति में अंतर रहेगा तो शांति कैसे मिलेगी—मुनि समत्वसागर : उत्तम आर्जव धर्म पर कहा—छल, कुटिलता और बनावटीपन छोड़ने से जीवन में बढ़ता है आनंद
आगरा के निर्मल सेवा सदन में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर आत्मस्पंदन ध्यान शिविर हुआ। मुनि समत्वसागर जी ने कहा कि केवल धार्मिक क्रियाएं पर्याप्त नहीं, मन की कुटिलता और छल को छोड़कर सरलता अपनाने से ही धर्म जीवन में उतरता है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 10:06 pm
सरलता ही आत्मा की सुंदरता, मन-वचन-कर्म में रखें एकरूपता—उत्तम आर्जव धर्म : नौगामा में अभिषेक-शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के साथ हुई आराधना
नौगामा में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक-शांतिधारा, दशलक्षण पूजन, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और भक्तामर के 48 दीपों से महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म में सरलता व निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 18-09-2026, 08:02 pm



