जैन समाज इस व्यवस्था का लाभ ले : जैन साधु- साध्वियों को विहार करा रही पुलिस

वर्तमान समय में जैन साधु- साधध्वियों का पूरे भारतवर्ष में चातुर्मास के लिए विहार चल रहे हैं।जैन साधु संतों के लिए विहार में सरकार द्वारा आदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा विहार में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जवाबदारी ली गई है। पढ़िए यह रिपोर्ट...
इंदौर। वर्तमान समय में जैन साधु- साधध्वियों का पूरे भारतवर्ष में चातुर्मास के लिए विहार चल रहे हैं।जैन साधु संतों के लिए विहार में सरकार द्वारा आदेश दिया गया है। पुलिस द्वारा विहार में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जवाबदारी ली गई है। इसके लिए अनेक प्रांतों में आदेश जारी हो चुके हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि अधिकतर साधु- साध्वियों के विहार में जैन समाज द्वारा पुलिस से सुरक्षा नहीं ली जा रही है। अत: सभी से आग्रह है कि आपके नगर के आसपास या जिले में कोई भी साधु संत विहार कर रहे हैं तो उसके लिए आप एक आवेदन स्थानीय पुलिस अधीक्षक, एवं संबंधित थाना प्रभारी पुलिस को सूचना अवश्य दें ताकि जैन साधु-साध्वियों के लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सके। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस सुरक्षा व्यवस्था से हमारे साधु साध्वियों का विहार में दुर्घटना आदि से बचाव होगा और साथ साथ आसामाजिक तत्वों से भी बचाव होगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हनुमान चौराहा एवं जत्ती कटरा जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक : जलयात्रा, 1008 कलशाभिषेक और क्षमावाणी महापर्व से गूंजा भक्तिमय वातावरण
आगरा में श्री महावीर स्वामी एवं शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिरों के संयुक्त आयोजन में जलयात्रा, कलशाभिषेक और क्षमावाणी महापर्व संपन्न हुआ। सायं 108 दीपकों से आरती एवं भजन संध्या हुई। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 09:19 pm
वात्सल्य सेवा समिति ने मनाया क्षमावाणी पर्व : सदस्यों ने परस्पर क्षमा मांगकर दिया मैत्री और सद्भाव का संदेश
आगरा के बोदला स्थित विश्वकर्मा कॉम्प्लेक्स में वात्सल्य सेवा समिति ने क्षमावाणी पर्व मनाया। सदस्यों ने गले मिलकर क्षमायाचना की और मन से द्वेष-कटुता दूर करने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 09:18 pm



