नगर के हृदय स्थल कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर परिसर में क्षेत्रीय पाठशाला समिति की चेयरमैन वीरांगना सपना जैन ने अपनी सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला की बहनों के साथ पौधरोपण किया। पौधे लगाकर अपने जन्मदिन को सेलेब्रेट किया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। नगर के हृदय स्थल कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर परिसर में क्षेत्रीय पाठशाला समिति की चेयरमैन वीरांगना सपना जैन ने अपनी सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला की बहनों के साथ पौधरोपण किया। वीरांगना सपना जैन ने अपने जन्मदिन पर मंदिर परिसर में पौधे लगाए और पौधों का महत्व भी बताया।

उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर हरसिंगार, आम, अमरूद के पौधे तो लगाए ही साथ ही उन्होंने शोपीस प्लांट भी रोपित किए। सभी महिलाओं ने इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारी और सदस्याएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।