श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी मे देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम देवाधिदेव श्री धर्म नाथ भगवान की स्वर्णमयी प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रदक्षिणा देकर पांडुक शिला पर विराजमान किया। पढ़िए राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन की रिपोर्ट...
कोडरमा। श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी मे देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम देवाधिदेव श्री धर्म नाथ भगवान की स्वर्णमयी प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रदक्षिणा देकर पांडुक शिला पर विराजमान किया। पश्चात रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया, इसी के साथ विश्व शांति महामंत्र के साथ शांति धारा बिनोद, अर्हम, कथान्स अजमेरा के परिवार के द्वारा की गई। उसके पश्चात देवाधिदेव धर्मनाथ भगवान के चरणों में सभी भक्तों के द्वारा पूजन अर्चना की गई। देवाधिदेव श्री धर्मनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक मनाते हुए निर्वाण लड्डू भगवन के चरणों मे समर्पित किया गया।ज्ञात हो कि झारखंड की सबसे ऊंची पर्वत सम्मेदशिखर जी के सुदतवर टोंक से आज से कई हजार वर्ष पहले मोक्ष हुआ था, तब से सभी भक्त इसे कल्याणक के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी के साथ समाज के कई गणमान्य भक्त उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री ललित सेठी, संजय गंगवाल, सुशील काला, दिलीप छाबडा, नरेश जैन, बाबू जैन, नया मंदिर जी में प्रदीप, मीरा छाबडा, तारामणि सेठी, हनुमान पाटनी, प्रदीप पाटनी आदि शामिल हुए। इसी के साथ आज अजमेरा परिवार, कोडरमा के पुनीत-अर्हम अजमेरा, ने श्रवणबेलगोला कर्नाटक में गोमटेश्वर 1008 बाहुबली भगवान का अभिषेक कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया। निर्वाण लड्डू चढ़ाने में विशेष रूप से निधि अजमेरा, शिम्पी, दीक्षा काला बाराबंकी शामिल हुईं।