नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी बुधवार 28 मई को फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यालय पर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। रीजन के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त सोशल ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं फेडरेशन के समस्त पुर्व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अगुवाई में उनका अभिनंदन किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। वर्ष 2025-26 के फेडरेशन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी बुधवार 28 मई को फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यालय पर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। फेडरेशन के राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर रीजन के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त सोशल ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं फेडरेशन के समस्त पुर्व पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अगुवाई में सभी ग्रुप्स के पदाधिकारियों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम 28 मई सायं 7.15 बजे महावीर ट्रस्ट कार्यालय, कीर्ति स्तंभ, में किया जाएगा।




