संतों की नगरी सनावद में प.पू. तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागरजी महाराज के सुशिष्य मुनिश्री 108 सुवंद्य सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश नगर हुआ। पढ़िए यह रिपोर्ट...
सनावद। संतों की नगरी सनावद में प.पू. तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागरजी महाराज के सुशिष्य मुनिश्री 108 सुवंद्य सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश नगर हुआ। सन्मति काका ने बताया कि मुनि श्री बेड़ियां की ओर से विहार कर नगर पधारे। आज की आहार चर्या का सौभाग्य सुनिल कुमार पांवणा परिवार को प्राप्त हुवा। मुनि श्री बड़े मंदिर जी विराजमान हैं। इस अवसर पर हेमेंद्र काका, विशाल सराफ, रिंकेश जैन, राकेश जैन, प्रशांत जैन सहित सभी समाजजन उपस्थित थे।