मुनि श्री प्रणुत सागर जी विहार कर श्री तालनपुर जी तीर्थ पहुंचे: मुनिश्री के चरण पखारकर उनकी भव्य मंगल अगवानी

नगर में विराजित मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज ने विहार कर शनिवार सुबह 8 बजे ने श्री तालनपुर अतिशय तीर्थ में मंगल प्रवेश किया। कुक्षी से पढ़िए, यह खबर...
कुक्षी। नगर में विराजित मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज ने विहार कर शनिवार सुबह 8 बजे ने श्री तालनपुर अतिशय तीर्थ में मंगल प्रवेश किया। क्षेत्र की सीमा पर कुक्षी, सुसारी, लोहारी, पिपल्या आदि जगह से पधारे समाजजनों और श्वेतांबर जैन श्री संघ ने गुरुदेव के चरण पखारकर उनकी भव्य मंगल अगवानी की। मुनिश्री तीर्थ क्षेत्र पर 1008 श्री मल्लीनाथ दिगंबर जैन मंदिर’ पहुंचे। तीर्थ क्षेत्र पर मुनिश्री प्रणुतसागर जी के पावन सानिध्य में दो दिवसीय वार्षिक मेला एवं 64 रिद्धि मंडल विधान एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन होगा। समाजजनों ने इन ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनने का आग्रह भक्तजनों से किया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:16 am
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी में सजेगी भव्य झांकी : मुनि सम्बुध्द सागर जी महाराज, मुनि श्री सुविवेक सागर जी महाराज का मिलेगा सानिध्य
दशलक्षण महापर्व के छठे दिवस धूप दशमी पर्व पर इस वर्ष जैन तीर्थ पर एक आकर्षक झांकी लगाई जा रही है। जिसमें प्राचीन तीर्थ के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 11:04 am



