इंदौर। दशलक्षण महापर्व के छठे दिवस धूप दशमी पर्व पर इस वर्ष जैन तीर्थ पर एक आकर्षक झांकी लगाई जा रही है। जिसमें प्राचीन तीर्थ के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा साथ ही श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें दर्शक गण को जैन तीर्थ एवं मंदिरों के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा। वही यहां विराजित मुनि श्री सम्बुध्द सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुविवेक सागर जी के दर्शन का लाभ भी मिलेगा। यह जानकारी समाज प्रमुख शैलेश चन्देरिया ने दी। समर्थ सिटी परिवार ने सभी समाजजनों से मंदिर जी में पधारकर झांकी एवं क्विज़ में भाग लेने का अनुग्रह किया है।