चंदप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव16 मार्च मनाया जाएगा 16 मार्च को होगा आयोजित चंदप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

चंदप्रभ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव को भव्य अतिभव्य महामहोत्सव बनाते हुये 16 मार्च को प्रात:7 बजे से अभिषेक, शांतिधारा ,नित्य पूजन एंव विधान कर निर्माण लाडू बडे हर्षोल्लास के साथ चढाया जाएगा।पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट
इंदौर। शनिवार16 मार्च को चन्दा प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याण बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और छत्रपति नगर पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्रो की गोद भराई होगी । प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री चंद्रप्रभ जिनालय मल्हारगंज मैं महामहिम संत शिरोमणि आचार्य भगवंत 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एंव मुनिश्री विमल सागरजी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दिनांक 16 मार्च को अष्टम तिर्थेश 1008 भगवान चंद्रप्रभ का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव का भव्य अतिभव्य महामहोत्सव प्रात:7 बजे से अभिषेक, शांतिधारा ,नित्य पूजन एंव विधान कर निर्माण लाडू बडे हर्षोल्लास के साथ चढाया जाएगा जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तदश्चात 8:30 बजे से छत्रपति नगर मे होने वाले पंचकल्याणक महामहोत्सव मे बने सभी महापात्रो की गोद भराई एंव परवार समाज द्वारा सम्मान किया जाएगा। मुनिश्री विमल सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होगे 9:15 से 1008 चंद्रप्रभ भगवान की पालकी यात्रा निकाली जाएगी.
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कुण्डलपुर में 3-4 अक्टूबर को होगा जैन पाठशाला अधिवेशन 2026 : शिक्षण पद्धति, बेहतर संचालन और संस्कार निर्माण पर होगा मंथन
कुण्डलपुर में 3 एवं 4 अक्टूबर को जैन पाठशाला अधिवेशन 2026 आयोजित होगा। मुनि श्री समतासागर जी महाराज के संघ सानिध्य में विद्यार्थी, शिक्षक, संयोजक और विद्वान पाठशाला संचालन तथा संस्कार निर्माण पर विचार-विमर्श करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • राजीव सिंघई • 01-10-2026, 03:16 pm
णमोकार महामंत्र की गूंज में शिष्या को गुरु ने दी अंतिम विदाई : सम्पर्कमति माताजी के संयममय जीवन को हजारों श्रद्धालुओं ने किया नमन
अंबाह में आर्यिका श्री सम्पर्कमति माताजी के समाधिमरण उपरांत गुरु गणिनी आर्यिका रत्न श्री संगममति माताजी के सानिध्य में अंतिम धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। डोल यात्रा और णमोकार महामंत्र की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने भावांजलि अर्पित की। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।
अंबाह • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 03:15 pm



