गुलाल लगाकर दीं होली की शुभकामनाएं : वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों ने मनाया होली मिलन समारोह

वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन करुणा जैन के आवास पुष्पांजलि, फेज 3, अवधपुरी कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम की संयोजिका ने सभी महिलाओं का चंदन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन करुणा जैन के आवास पुष्पांजलि, फेज 3, अवधपुरी कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम की संयोजिका ने सभी महिलाओं का चंदन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों में अद्भुत एवं अभूतपूर्व उत्साह था। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने होली के गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि जैन, उपासना जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, रेनू जैन, रतिभा जैन, रागिनी जैन, बीना जैन, रिंकी जैन, मोना जैन, बबिता जैन, मानवी रेखा जैन, सेतु जैन आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली समरसता का त्यौहार है, हम सभी को आपसी मतभेद बुलाकर अपने अंदर श्रद्धा, समन्वय एवं संगठन की भावना आत्मसात करनी चाहिए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कुण्डलपुर में 3-4 अक्टूबर को होगा जैन पाठशाला अधिवेशन 2026 : शिक्षण पद्धति, बेहतर संचालन और संस्कार निर्माण पर होगा मंथन
कुण्डलपुर में 3 एवं 4 अक्टूबर को जैन पाठशाला अधिवेशन 2026 आयोजित होगा। मुनि श्री समतासागर जी महाराज के संघ सानिध्य में विद्यार्थी, शिक्षक, संयोजक और विद्वान पाठशाला संचालन तथा संस्कार निर्माण पर विचार-विमर्श करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • राजीव सिंघई • 01-10-2026, 03:16 pm
णमोकार महामंत्र की गूंज में शिष्या को गुरु ने दी अंतिम विदाई : सम्पर्कमति माताजी के संयममय जीवन को हजारों श्रद्धालुओं ने किया नमन
अंबाह में आर्यिका श्री सम्पर्कमति माताजी के समाधिमरण उपरांत गुरु गणिनी आर्यिका रत्न श्री संगममति माताजी के सानिध्य में अंतिम धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। डोल यात्रा और णमोकार महामंत्र की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने भावांजलि अर्पित की। पढ़िए श्रीफल साथी अजय जैन की यह रिपोर्ट।
अंबाह • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 03:15 pm



