दिग.जैन सोशल ग्रुप ‘एक्सीलेंट’ के सदस्य अष्टापद यात्रा पर रवाना: यात्रियों को तिलक लगा सम्मान कर विदा किया

23 मई को इंदौर-देहली ट्रेन से एक्सीलेंट ग्रुप के सचिव शरद वेद के सानिध्य मंे 40 सदस्यों ने बद्रीनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, बड़ा गांव, हस्तिनापुर, नैनीताल, जीमकार्बिट आदि जगहों की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इंदौर से पढ़िए, रूचि चोवश्या की यह खबर...
इंदौर। 23 मई को इंदौर-देहली ट्रेन से एक्सीलेंट ग्रुप के सचिव शरद वेद के सानिध्य मंे 40 सदस्यों ने बद्रीनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, बड़ा गांव, हस्तिनापुर, नैनीताल, जीमकार्बिट आदि जगहों की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। जिसमंे यात्रा प्रमुख संयोजक एवं संघपति बाहुबली पाटनी, योगेश बडजात्या, विशाल पोरवाल, डॉ.निकुंज जैन ने संपूर्ण यात्रा की बागडोर अपने हाथों में ली। बहुत ही आनंद और उत्साह के साथ यात्रियों को एक्सीलेंट ग्रुप अध्यक्ष निलेश कासलीवाल, कोषाध्यक्ष आनंद पहाडिया के साथ ग्रुप के संजय गंगवाल, प्रदीप काला, प्रवीण पाटनी आदि और भी अन्य सदस्यों ने इंदौर स्टेशन पर चंदन का टीका एवं माला पहनाकर स्वागत किया और यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं देकर प्रस्थान किया। इस अवसर पर ग्रुप के कर्मठ साथी इंदौर रीजन सचिव संजय जी पापडीवाल सपत्निक उपस्थित हुए एवं सभी यात्रियो को माला पहनाकर विदाई दी। अध्यक्ष निलेश कासलीवाल ने बताया कि यात्रा 23 मई से प्रारंभ होकर 2 जून को समाप्त होगी। संपूर्ण यात्रा एसी कोच, एसी अरमानिया बस द्वारा संपन्न होगी साथ ही सभी स्थानों पर 3-4 स्टार केटेगरी की होटलों की लग्जरी व्यवस्था की गई है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जेन-जी के लिए सुगंध दशमी पर विशेष संदेश : द टेन कमांडमेंट्स फॉर जेन-जी पर सजेगी विशाल मंडलजी
इंदौर की छावनी में सुगंध दशमी पर मंडलजी और विशाल झांकी के माध्यम से युवा पीढ़ी को दशलक्षण धर्म का सरल संदेश दिया जाएगा। 50 जेन-जी कलाकार 3डी रंगोली से संयममय जीवनशैली दर्शाएंगे। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:49 pm
संयम की आराधना ही जीवन की श्रेष्ठ साधना : मुनि विशदसागर महाराज ने बताया निर्मल जीवन का मार्ग
ललितपुर में मुनि विशदसागर महाराज ने उत्तम संयम धर्म की महिमा बताई। सुगंध दशमी पर जैन मंदिरों में धूप विसर्जन हुआ तथा आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
ललितपुर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:48 pm



