जैन समाज मुरैना की सेवा भावी संस्था जैन मित्र मंडल ने अपने सजातीय बंधुओं की मदद का संकल्प लिया है। विगत दिवस जैन मित्र मंडल मुरैना की मासिक बैठक आलोक प्रेस पर हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी लोग मिलकर प्राणी मात्र की मदद करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना। जैन समाज मुरैना की सेवा भावी संस्था जैन मित्र मंडल ने अपने सजातीय बंधुओं की मदद का संकल्प लिया है। विगत दिवस जैन मित्र मंडल मुरैना की मासिक बैठक आलोक प्रेस पर हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी लोग मिलकर प्राणी मात्र की मदद करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। प्रारंभ में जैन मित्र मंडल के सभी सदस्य प्रत्येक माह के एक निश्चित दिन एकत्रित हुआ करेंगे। यदि किसी सदस्य को किसी भी कार्य हेतु आर्थिक मदद की आवश्यकता है तो सभी सदस्य मिलकर उसकी मदद करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही प्रत्येक माह के एक दिन गोशाला, अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम, अंधाश्रम आदि स्थानों पर जाकर पीड़ित मानव की सेवार्थ कार्य करेंगे।छोटी राशि फंड में जमा करेंगे इन सभी कार्यों के लिए जैन मित्र मंडल के सभी सदस्य हर माह छोटी राशि फंड में जमा करेंगे। इसी फंड से सभी परोपकारी कार्यों का निर्वहन किया जाएगा। सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस पुनीत कार्य को करने की स्वीकृति प्रदान की। इस कार्य हेतु मनोज जैन नायक, राजकुमार जैन राजू, सुनील जैन पुच्ची, अशोक जैन मेडिकल, नरेश जैन टिल्लू, सोनू ज्ञानतीर्थ सहित अन्य लोगों की समिति गठन की गई। नगर के सभी बंधुओं को तीर्थयात्रा कराने के संदर्भ में भी चर्चा की गई।बैठक में इनके विचार भी रहे सराहनीय सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। गहन विचार विमर्श के पश्चात भगवान महावीर स्वामी के जयकारे के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक में सतेंद्र जैन, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, अभिषेक जैन टीटू, सुनील जैन पुच्ची, अशोक जैन मेडिकल, नितिन जैन, अनिल जैन गढ़ी, रानू जैन पलपुरा, सालवी जैन सैंकी, योगेश जैन आलेश, अतुल जैन, अमर जैन, ऋषभ जैन, पंकज जैन, सोनू जैन ज्ञानतीर्थ, अनुराग जैन, जैन मुख्यरूप से उपस्थित थे।