मुरैना। पर्वराज पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य में जैन सखी ग्रुप द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के 26 बच्चों ने भाग लेकर धार्मिक, सामाजिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न वेशभूषाओं में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन

नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक वेशभूषाएं धारण कीं।

प्रतियोगिता का संचालन जैन सखी ग्रुप की भावना जैन एवं सोनम जैन ने किया। निर्णायक मंडल में रागिनी एवं इति माहेश्वरी शामिल रहीं। बबिता जैन एवं जूली जैन ने निर्णायकों का सहयोग किया।

प्रत्युष प्रथम, सांविका द्वितीय और आव्या तृतीय

निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रत्युष जैन ने प्रथम, सांविका जैन ने द्वितीय तथा आव्या जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

व्यवस्थाओं में मिला सहयोग

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में उषा जैन, मंजुषा जैन, सारिका जैन, पारुल जैन, कामिनी जैन, प्रति जैन, मिनी जैन, शीतल जैन, रीमा जैन, बबिता जैन, शिल्पी जैन, पूनम जैन, जूली जैन एवं पिंकी जैन ने सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता में ईशानी जैन, सांविका जैन, लव्य जैन, आदिराज जैन, अनीषा जैन, हियांश जैन, तरु जैन, जयशील जैन, अर्शिका जैन, अर्हम जैन, सक्षम जैन, आव्या जैन, प्रांजलि जैन, समर जैन, आरव जैन, जियान्शी जैन, अवनि जैन, ध्रुव जैन, अद्विका जैन, निष्ठा जैन, रिद्धि जैन, मोक्ष जैन, सिद्धि जैन, रिया जैन सहित अन्य बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में बच्चों एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना