अजमेर अंजुमन सचिव द्वारा जैन संतों व सनातन संस्कृति का अपमान, संतों के खिलाफ चिश्ती का बयान विकृत मानसिकता का प्रमाण है । कब तक जैन समाज शांत बैठा देखता रहेगा अपने गुरूवरों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां और दुर्व्यवहार को। पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……
इंदौर। कब तक जैन समाज शांत बैठा देखता रहेगा अपने गुरूवरों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां और दुर्व्यवहार को।अजमेर अंजुमन सचिव द्वारा जैन संतों व सनातन संस्कृति का अपमान, संतों के खिलाफ चिश्ती का बयान विकृत मानसिकता का प्रमाण है ।राजस्थान विस अध्यक्ष, जैन राजनैतिक चेतना मंच के एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू,मयंक जैन ने कहा कि अजमेर के चिश्ती आचार्य श्री सुनील सागर जी संसघ से अपने कहे गलत शब्दों की माफी मांगे ,नहीं तो पुरे देश में जैन समाज आंदोलन कर आप के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। जैन समाज अपने गुरुओं का अपमान नहीं सहेगा।