संदीप, श्रावक श्रेष्ठी ओमप्रकाश सेठी के पुत्र हैं। इससे पहले पिच्छिका जुलूस बड़े मंदिर से धर्मस्थल तक निकाला गया। माता जी करीब 7 -8 महीने से गुवाहाटी में धर्म प्रभावना कर रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन आर्यिका चातुर्मास व्यवस्था समिति ने किया।
कार्यक्रम की निवेदक दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी थी। इस मौके पर मंगलाचार, दीप प्रज्ज्वलन, गुरु पूजन, शास्त्र पूजन नृत्य आदि कार्यक्रम हुए।




