राहुल विहार जैन मंदिर में हुआ मुनिसंघ का मंगल प्रवेश
संवाददाताShreephal Jain Newsइंदौर
आगरा (शुभम जैन)। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 अजित सागर जी महाराज ससंघ का पंचकल्याणक महोत्सव के लिए सोमवार को प्रात:काल की बेला में छिपीटोला जैन मन्दिर से मंगल विहार कर भव्य शोभायात्रा के साथ श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राहुल विहार की पावन धरा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। स्थानीय भक्तों ने की मुनिसंघ की भव्य अगवानी कर मन्दिर तक रेमबना कर, 51 जोड़ो ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुनिसंघ ने मंदिर पहुंचने पर सर्वप्रथम भगवान पार्श्वनाथ की अति प्राचीन प्रतिमा के दर्शन कर बंदना की। मुनि श्री के मंगल प्रवचन भी हुए। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनि श्री अजित सागर जी महाराज के प्रतिदिन मंगल प्रवचन राहुल विहार जैन मंदिर के पास बने पंडाल में प्रातः 8:30 बजे से होंगे। इस अवसर पर पदमचद जैन, दिलीप जैन, राजेश जैन, सचिन जैन, तारा चंद जैन, संजय, डॉक्टर पवन जैन, अमित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, विशाल जैन, पवन जैन, दीपचंद जैन, जगदीश जैन, मनोज बाकलीवाल, प्रदीप जैन पीएनसी एवं महिला मंडल समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के पारिवारिक तीर्थयात्रा समूह ने थूवोनजी, खंडारगिरि एवं गोलाकोट तीर्थों की यात्रा की। आधा सैकड़ा से अधिक बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने दर्शन-वंदन, अभिषेक, पूजन एवं सामूहिक आरती में सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर और महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 अक्टूबर को दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित होगा। इसमें पात्र दिव्यांगजनों का आकलन कर आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।