सनावद। नवरात्रि की महा अष्टमी पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में संगीतमय सामूहिक भक्तामर पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।आचार्य वर्धमानसागर युवा संघ एवं आचार्य वर्धमानसागर बहू मंडल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भव्य सामूहिक आरती-भक्ति के साथ आचार्य मानतुंग स्वामी द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया गया।

अष्टमी और चतुर्दशी पर होगा नियमित आयोजन

आयोजकों ने बताया कि अब प्रत्येक अष्टमी एवं चतुर्दशी की रात्रि को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सामूहिक भक्तामर पाठ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर धर्मप्रभावना में सहयोग दिया। मंदिर परिसर भक्ति, आरती और मंत्रोच्चार से भक्तिमय बना रहा।

श्रीफल साथी : सन्मति जैन काका, सनावद