ईरान-इजराइल अमेरिका में नजर नहीं आते युद्ध विराम के आसार : ग्रहों की चाल बता रही है वैश्विक परिस्थितियां

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने वर्तमान में ईरान - इजराइल, अमेरिका एवं दुनियां में चल रहे युद्ध, हिंसा एवं प्राकृतिक प्रकोप के थमने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन की यह खबर...
मुरैना। ग्रह नक्षत्रों एवं ज्योतिषीय विश्लेषण में ईरान इजरायल एवं अमेरिका में चल रहे संघर्ष में युद्ध विराम के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने वर्तमान में ईरान - इजराइल, अमेरिका एवं दुनियां में चल रहे युद्ध, हिंसा एवं प्राकृतिक प्रकोप के थमने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। डॉ.जैन ने ग्रहों की गणना द्वारा भविष्यवाणी करते हुए बताया कि प्रथम ज्येष्ठ मास में पांच शनिवार, पांच रविवार एवं कृष्ण प्रतिपदा से शनिवार का योग प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा एवं अमावस्या दोनों शनिवारी एवं प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा एवं पूर्णिमा दोनों रविवारी होने से ईरान- इजराइल, अमेरिका के युद्ध विराम के कोई आसार नहीं एवं पश्चिमी, ईशान देश दुनियां में युद्ध, हिंसा, अग्निकांड, भूकंप जैसी प्राकृतिक स्थिति बनने की तरफ ऐसे ग्रह चाल इशारा करता है।11 मई से मेष राशि में मंगल ग्रह का प्रवेश, 15 मई से सूर्य का वृष राशि में प्रवेश करने से 15 जून तक सूर्य पर शनि की तृतीय पूर्ण दृष्टि पड़ने से और सूर्य शनि के बीच मंगल ग्रह चलने से प्रचंड गर्मी से परेशानी होगी। भारत में भी हिंसा, अग्निकांड, उपद्रव एवं आतंकवाद की गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना दिखाई देती है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
धर्म की ऊपरी क्रिया और मनोवृत्ति में अंतर रहेगा तो शांति कैसे मिलेगी—मुनि समत्वसागर : उत्तम आर्जव धर्म पर कहा—छल, कुटिलता और बनावटीपन छोड़ने से जीवन में बढ़ता है आनंद
आगरा के निर्मल सेवा सदन में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर आत्मस्पंदन ध्यान शिविर हुआ। मुनि समत्वसागर जी ने कहा कि केवल धार्मिक क्रियाएं पर्याप्त नहीं, मन की कुटिलता और छल को छोड़कर सरलता अपनाने से ही धर्म जीवन में उतरता है। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 10:06 pm
सरलता ही आत्मा की सुंदरता, मन-वचन-कर्म में रखें एकरूपता—उत्तम आर्जव धर्म : नौगामा में अभिषेक-शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के साथ हुई आराधना
नौगामा में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक-शांतिधारा, दशलक्षण पूजन, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और भक्तामर के 48 दीपों से महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म में सरलता व निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 18-09-2026, 08:02 pm



