मोदीनगर में छाई खुशियां ही खुशियां : आचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी ससंघ पधारे, 2 मई को मनाया जा रहा जन्म महोत्सव
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•2/5/2026, 1:06:31 pm

नगर में श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ (33 पिच्छी) पधारे । संपूर्ण समाज में अपूर्व उत्साह, आबाल-वृद्ध में अद्भुत उमंग, प्रत्येक मुख पर अपरिचित मुस्कान दिखाई दे रही है। पथरिया से पढ़िए,सोनल जैन की यह रिपोर्ट...
पथरिया। मोदी नगर में श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ (33 पिच्छी) पधारे । संपूर्ण समाज में अपूर्व उत्साह, आबाल-वृद्ध में अद्भुत उमंग, प्रत्येक मुख पर अपरिचित मुस्कान दिखाई दे रही है। आखिर हो भी क्यों न हम सबके मार्गदर्शक, आदर्श, निर्गन्ध, वीतरागी, दिगम्बर महामुनिराज और उनका चतुर्विध संघ जो पधारा है। मोदीनगर के जैन समाज में ये खुशियाँ तब और भी वृद्धिगत हो गईं जब पता चला कि आचार्य श्री विमर्शसागर जी मुनिराज के शिक्षा-दीक्षा दाता समाधि सम्राट आचार्य 108 विरागसागर जी महामुनिराज का 64 वाँ जन्म -महोत्सव भी विशाल चतुर्विध संघ के साथ मोदीनगर वालों को मनाने को मिल रहा है। 2 मई का वह पावन पवित्र दिवस, जब बुंदेलखंड के पथरिया ग्राम में सन् 1963 में इस युग के महापुरुष का जन्म हुआ था और वही आगे चलकर मुनिराजों के शिरोमणि 500-550 शिष्य-प्रशिष्यों के नायक आचार्य श्री विरागसागर जी महामुनिराज के रूप में विश्व विख्यात हुए। 2 मई शनिवार को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में आचार्य संघ की पावन सन्निधि प्रातः काल जिनाभिषेक के बाद विधिवत जन्म महोत्सव की सभा प्रारंभ की जाएगी।न सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन मंगलाचरण पाद-प्रक्षालन, शास्त्रभेंट, गुरुपूजन एवं विनयांजलि के माध्यम से गुरु -महिमा गुणगान किया जाएगा। संध्याबेला में 64 दीप थालों से गुरुवर की महाआरती की जाएगी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समाचार:पेराडेनिया विश्वविद्यालय, श्रीलंका में प्राचीन भारतीय गणित पर डॉ. अनुपम जैन का व्याख्यान : अप्रकाशित पांडुलिपियों पर किया महत्वपूर्ण शोध प्रस्तुत
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ डॉ. अनुपम जैन ने श्रीलंका के पेराडेनिया विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्राचीन भारतीय गणित और दुर्लभ पांडुलिपियों पर शोधपूर्ण व्याख्यान दिया। भारत लौटने पर उनका सम्मान किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 11:40:31 am
समाचार:आर्यिका वितपश्री माताजी का सल्लेखना पूर्वक समाधि मरण : ढोल यात्रा के साथ दी गई अंतिम विदाई
भिंड में आर्यिका वितपश्री माताजी का सल्लेखना पूर्वक समाधि मरण होने के बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ ढोल यात्रा निकाली गई। नगरवासियों एवं सकल जैन समाज ने भावभीनी अंतिम विदाई देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Amit Kumar • 31/7/2026, 11:38:36 am


