महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित श्री सुक्षेत्र कुंथुगिरी में 26 मई को दोपहर 1 से 5 मई तक परमपूज्य भारतगौरव गणाधिपति गणधराचार्य श्री कुंथुसागर जी गुरुदेव का अभिनंदन समारोह परम पूज्य मुनि श्री अमोघकीर्ति जी महाराज एवं परम पूज्यध् मुनि श्री अमरकीर्ति जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। पढि़ए पूरी रिपोर्ट..
श्री सुक्षेत्र कुंथुगिरी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित श्री सुक्षेत्र कुंथुगिरी में 26 मई को दोपहर 1 से 5 मई तक परमपूज्य भारतगौरव गणाधिपति गणधराचार्य श्री कुंथुसागर जी गुरुदेव का अभिनंदन समारोह परम पूज्य मुनि श्री अमोघकीर्ति जी महाराज एवं परम पूज्यध् मुनि श्री अमरकीर्ति जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। गणाधिपति श्री कुंथुसागर जी गुरुदेव श्रमण परंपरा के एक ऐसे जगमगाते नक्षत्र हैं, जिनके सात्सल्यमयी प्रकाश से समूचा देश अभिभूत और अनुभूत है। 15 प्रभावशाली आचार्यसंघों के नायक पूज्य गुरुदेव एकमेव ऐसे अद्वितीय गुरुणां गुरु है, जिनके शिष्य-प्रशिष्यों की दीर्घा भूमंडल में सुप्रसिद्ध है।
ऐसे वात्सल्यसिंघु पूज्य गुरुदेव की दीक्षा के 57 एवं जन्म के 77 वर्षपूर्ति के उपलक्ष्य में प. पूज्य युगल मुनिराज श्री अमोघकीर्ति एवं अमरकीर्ति जी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में श्री वीरशासन प्रभावना ट्रस्ट, मुंबई की ओर से वंदे गुरुणां गुरुं इस शीर्षक के अंतर्गत पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन समारोह मनाया जा रहा है।
अपनी मुख्य उपस्थिति से दक्षिण भारत के गौरवान्वित सभी पूजनीय भट्टारकगण समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। आप सभी भक्तगण इस कार्यक्रम में सहभागी होकर अवश्य ही गुरुभक्ति का आनंद लें। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र जी हेगड़े एवं धीरेंद्र जी हेगड़े हैं। कार्यक्रम संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 9820195646 एवं 9820252085 पर संपर्क करें।




