अतिशय क्षेत्र जहाजपुर के लिए सीधी बस सेवा प्रारंभ : बांसवाड़ा से सेमी डीलक्स बस रात साढ़े 8 बजे रवाना होगी, सुबह पौने पांच बजे पहुंचेगी जहाजपुर

नगर से जहाजपुर जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की सेमी डीलक्स बस 2बाय 2 शुरू हुई है , यह रात को 8.30 बजे रोडवेज डिपो बांसवाड़ा से रवाना होकर सुबह 4.45 पर जहाजपुर पहुंचती है और जहाजपुर से वापसी के लिए रात को 12 बजे बस रवाना होती है और सुबह 7.30 बजे बांसवाड़ा पहुंच जाती है। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
बांसवाड़ा। नगर से जहाजपुर जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की सेमी डीलक्स बस 2बाय 2 शुरू हुई है , यह रात को 8.30 बजे रोडवेज डिपो बांसवाड़ा से रवाना होकर सुबह 4.45 पर जहाजपुर पहुंचती है और जहाजपुर से वापसी के लिए रात को 12 बजे बस रवाना होती है और सुबह 7.30 बजे बांसवाड़ा पहुंच जाती है। दिगंबर जैन सोशल एंड कल्चरल ग्रुप जिला बांसवाड़ा के संयोजक अजीत कोठिया ने इस बस सेवा को प्रारंभ करने पर आगार प्रबंधक रोडवेज़ बांसवाड़ा को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है। बांसवाड़ा जिले के जैन यात्रियों में इस बस के प्रारंभ होने से अपार हर्ष व्याप्त है। वे अब जब चाहे जहाजपुर तीर्थ के मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ स्वामी के दर्शन एवं अभिषेक के लिए जा सकते हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
नौगामा जैन पाठशाला के छात्र एवं शिक्षिकाओं ने किए संतों के दर्शन : मुनिश्री सुधा सागर जी और आचार्य श्री सुनील सागर जी का लिया आशीर्वाद
नगर की जैन पाठशाला के छात्र शिक्षिकाएं मंगलवार को मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज और आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के दर्शन के लिए इंदौर पहुंचे। इन संतों का चातुर्मास इंदौर नगर में चल रहा है। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर...
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 08-09-2026, 09:12 pm
आचार्य भक्ति से मिलता है संयम का संस्कार : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी महाराज ने आचार्य भक्ति के महत्व और आचार्य परमेष्ठी के गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला
48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान के दौरान 16 कारण पर्व के अंतर्गत आज आचार्य भक्ति भावना का दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से विधान में भाग लेकर आचार्य परमेष्ठी की आराधना की। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोक जेतावत की यह खबर...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 08-09-2026, 09:11 pm



